*10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक 03 अप्रैल 2021_
अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस ने कल मनसा देवी मंदिर के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति कुलवंत सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र करनैल सिंह हाल निवासी मनसा देवी गुमानीवाला (ऋषिकेश) मूल निवासी ग्राम इटावा पोस्ट ऑफिस जोगीपुरा थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर को रोक कर चेक किया तो को उसके पास अवैध 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है!
