सांसद नरेश बंसल को किया श्रम मामलों की स्थाई संसदीय समिति के लिए नामित

देहरादून 30 दिसंबर 2020 राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को श्रम मामलों की स्थाई संसदीय समिति के लिए नामित किया गया है ।सांसद नरेश बंसल को समिति में बतौर सदस्य नामित किया गया है इसमें लोकसभा व राज्यसभा दोनों के सदस्य हैं।

इस अवसर पर बंसल ने समिति में नामित करने हेतु उपराष्ट्रपति व सभापति राज्यसभा एम. नायडू व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
