देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 50 करोड दस लाख से अधिक कोविड रोधी टीके का कार्य पूर्ण

दिल्ली/रविवार/ देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 50 करोड दस लाख से अधिक कोविड रोधी टीके दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 49 लाख 50 हजार से ज्यादा टीके लगाए गए और 40 हजार से मरीज स्वस्थ हुए। स्वस्थ होने की दर 97 दशमलव तीन छह प्रतिशत हो गई है। अभी तक तीन करोड दस लाख से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।
देश में पिछले 24 घंटों में 38 हजार नए मरीज सामने आएं हैं और इस दौरान 617 रोगियों की मौत हुई है। कोविड जांच में भी तेजी आई है और कल साढे 17 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई।
