*पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि में नगर कांग्रेस कमेटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान*

ऋषिकेश दिनॉंक 19 मई 2021_
प्रदेश कांग्रेस उत्तराखण्ड के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि को स्वास्थ्य सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उसी परिपेक्ष में आज ऋषिकेश में भी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भी रक्तदान शिविर का आयोजन रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत की तथा 30 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया ।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवाहन पर कोरोना पीड़ितों की मदद के लिये पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को स्वास्थ्य सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसीलिए उत्तराखण्ड प्रदेश में भी आज कई ज़िलों व महानगरों में कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान कर रहे हैं।
आज सरकार ने आम जन को अपने हाल पर छोड़ दिया है इसलिये हम सबको स्वयं ज़िम्मेदारी निभाते हुए ज़रूरतमंद लोगों की व कोरोना पीड़ितों की मदद को आगे रहना चाहिये और आज पूरे प्रदेश का कांग्रेस जन लॉक डाऊन से लगातार इस कार्य को बख़ूबी निभा रहा हैं और आज प्रदेश की जनता को यह भी ज्ञात गया है कि भाजपा सरकार लोगों की मदद करने में नाकाम साबित हुई है ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि इस स्वास्थ्य सप्ताह में कांग्रेस द्वारा ज़रूरतमंदों को स्व० राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को राशन किट व खाने के पैकेटों का वितरण किया जायेगा साथ ही फ़्री एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जायेगी व पूर्व की भाँति अन्य हर सम्भव मदद की जायेगी ।

रक्तदान शिविर में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, नगर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, अम्बिका सजवाण, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद राधा रमोला, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा,ललित मोहन मिश्र, सरोज देवराडी, मधु जोशी, सुधीर राय, वेद प्रकाश शर्मा, गोकुल रमोला, नन्द किशोर जाटव, अशोक शर्मा, संजय भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, हरिराम वर्मा, संदीप बसनेट, शुभम सारस्वत, राघवेन्द्र भटनागर, चन्दन पंवार, शोभा भट्ट, रामकुमार भतालिये , पुरंजय राजभर, बिक्रम भण्डारी, रूकम पोखरियाल, यश अरोड़ा, हिमांशु कुमार, हरिओम भारद्वाज, हिमांशु जाटव आदि उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया ।
