News

राम चन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

राम चन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में कोरोना नियमों एवं सामाजिक दूरी के मानकों
का पालन करते हुए आज 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोo सविता गैरोला के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके संयोजक डॉo विपिन चंद्र एवं सह संयोजक डॉo प्रियंका संगल थीं। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के 89 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डॉ० नेपाल सिंह, डॉo पूनम और डॉo शीशपाल निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता के प्रथम 3 विजेता प्रतिभागियों का चयन कर उनके नाम प्राचार्य द्वारा उत्तराखंड निदेशालय को अंतिम चयन हेतु प्रेषित किये गये ।

अगले कार्यक्रम के रूप में महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा AIDS पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी प्राचार्य डॉo महेंद्र परमार, NSS वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉo विपिन चंद्र, NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका संगल, NSS स्वयं सेवी विद्यार्थियों, NCC कैडेटों एवं अन्य छात्र छात्राओं द्वारा AIDS के विभिन्न वैज्ञानिक, सामाजिक पहलुओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की 3/3 SD प्लाटून के कैडेटों द्वारा एक “रक्तदान शिविर” का भी आयोजन किया गया जिसमें सीनियर अंडर ऑफीसर मीनाक्षी और अंडर ऑफीसर विश्वजीत के निर्देशन में 11 कैडेटों के अतिरिक्त महाविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा भी रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रभारी प्राचार्य डॉo महेंद्र परमार जी ने उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद किया एवं उन्हें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से शिक्षा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉo सुधीर मलिक, डॉo प्रियंका, डॉo मुकेश बडोनी, डॉo मुकेश रावत, डॉo प्रीति, डॉo मधु, डॉo राजेश, गंगोत्री एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

डॉ0 आकाश चन्द्र मिश्र
(मीडिया प्रभारी)