News

*”नीम बीच” तपोवन में हुड़दंग मचाने वाले आठ पर्यटक का थाना मुनी की रेती पुलिस ने किया चालान।*

ऋषिकेश दिनांक 2 जुलाई 2021_
थाना मुनिकीरेती को सूचना प्राप्त हुई की नीम बीच पर कुछ व्यक्ति हुड़दंग एवम हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी तपोवन उप निरीक्षक अनिल भट्ट पुलिस बल के साथ नीम बीच पहुंचे वहां पर आठ व्यक्ति अलग अलग गाड़ियों से हुड़दंग मचाते हुए मिले। जिनको वाहन संख्या MN01AG5592 एवं वाहन संख्या HR 26 BY 4848 से चौकी तपोवन लेकर आया गया।


उक्त 8 व्यक्तियों का धारा 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया एवं उपरोक्त दोनों वाहनों को सीज किया गया।


चालान किए गए व्यक्तियों के नाम पते इस प्रकार है।
1-विकास पुत्र फुल कुमार निवासी शिवा पानीपत थाना चांदनी बाग पानीपत हरियाणा
2- विक्की पुत्र चंद्रभान निवासी झज्जर हरियाणा
3-प्रवीण पुत्र बच्चों सिंह निवासी ग्राम बोडिला थाना झज्जर हरियाणा
4- आशीष पुत्र राम सिंह निवासी झज्जर थाना झज्जर जिला झज्जर हरियाणा
5_रामू पुत्र सुख के सिंह ग्राम सहसपुर थाना सयोधरा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
6- रोहित कादयान पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम सिवान थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा
7-पवन डबास पुत्र अशोक डबास निवासी कंधा वाला सिटी थाना कंधा वाला दिल्ली
8- दीपक पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम बिचपड़ी थाना सदर जिला सोनीपत हरियाणा।