News

अब आसान से सवालों का जवाब देकर घर बैठे कर सकते हैं कमाई Google के नये ऐप से

पिछले कुछ समय से भारत में पैसा कमाने वाले कई ऐप लॉन्च किए गए हैं. वहीं अब गूगल भी जल्द एक ऐसा ही ऐप लेकर आ रहा है, जिसके जरिए यूजर्स घर बैठे पैसे कमा सकेंगे. Task Mate नाम से आने वाले इस ऐप में यूजर्स को सिर्फ कुछ आसान सवालों के जवाब देने होंगे, जिसके बाद वे पैसे कमा सकते हैं और खास बात ये है कि इसके लिए यूजर्स से कोई चार्ज भी नहीं वसूला जाएगा. अभी ये ऐप सिर्फ बीटा यूजर्स के लिए ही अवेलेबल है लेकिन जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.