महाविद्यालय डाकपत्थर में एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र एवं छात्राओं ने नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत निकाली जन जागरुकता रैली

देहरादून/ वी.एस.के.सी राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर के एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र एवं छात्राओं ने नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत आज विकासनगर चौराहे, चुंगी न.1 से भीमवाला गांव की चौपाल तक जन जागरुकता रैली निकाली। कार्यक्रम की अद्यक्षतः महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफ गोविंद राम सेमवाल द्वारा की गई। अभियान का नेतृत्व नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद बडोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भीमवाला गांव में जनसंपर्क के माध्यम एवं नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से ग्रामीणों को नदी की स्वच्छता के बारे में संदेश दिया गया। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा गाँव प्रधान एवं भूतपूर्व गाँव प्रधान को सम्मान स्वरुप नमामि गंगे टीशर्ट एवं टोपी भेट स्वरूप दी गई। डॉ कामना लोहानी एवं डॉ दीप्ति बगवाड़ी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को कपड़े के थैले भेंट स्वरूप दिए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ आशुतोष त्रिपाठी द्वारा किया गया। रैली में महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्रसंघ अध्य्क्ष श्री गुरुप्रीत सिंह हैप्पी, अनिल, साक्षी, लक्ष्मी,दीक्षांत, सुनीता, प्रीति, रुबिका, आदि उपस्थित थे।
