*अवैध हथियार रखने के जुर्म में पुलिस ने किया अभियुक्त को गिरफ्तार, एक रिवाल्वर एवं छह जिंदा कारतूस बरामद।*

ऋषिकेश दिनांक 15 अगस्त 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने पूर्व में अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टीमें गठित कर होटलो/धर्मशालाओ में एवं क्षेत्र मे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया।
ज्ञात हो कि दिनांक 14 अगस्त 2021 को फर्जी दस्तावेज 11 जिंदा कारतूस 12 बोर एवं एक नाजायज चाकू के साथ एक व्यक्ति विवेक अग्निहोत्री पुत्र अमीर अग्निहोत्री उम्र 30 वर्ष निवासी 84 कटरा पाल सिंह थाना कोतवाली सदर इटावा उत्तर प्रदेश को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था।पूछताछ के पश्चात अभियुक्त की निशानदेही पर आज दिनांक 15 अगस्त 2021 को एक रिवाल्वर 32 बोर एवं छह जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त धीरज कौशिक पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कौशिक उम्र 29 वर्ष निवासी गली नंबर 8 मालवीय नगर आईडीपीएल ऋषिकेश को मालवीय नगर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शिशुपाल नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश,मनमोहन सिंह नेगी, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश,उपनिरीक्षक ओम कांत भूषण प्रभारी एसओजी देहात,उप निरीक्षक कुलदीप पंत, चौकी प्रभारी आईडीपीएल,कॉन्स्टेबल दुष्यंत कुमार,कॉन्स्टेबल अनुज कुमार,कॉन्स्टेबल ओमवीर,कांस्टेबल सोनी, आदि शामिल रहे।
