News

*राम झूला एवं लक्ष्मण झूला पुल पर दुर्घटनाओं का सबब बन रहे आवारा पशु / आंखें मूंद कर बैठे संबंधित विभाग।*

ऋषिकेश दिनांक 11 अप्रैल 2021_
कभी सड़क पर लड़ते सांड तो कभी सड़कों पर भागते दुर्घटना का सबब बनते नजर आ रहे हैं।
ज्ञात ज्ञाा हो कि अभी कुछ दिन पहले ही ऋषिकेश के शिवाजी नगर में दो सांडों की लड़ाई में एक बालक की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद जनता में बहुत अधिक गुस्सा देखने को मिला तथा कांग्रेसियों ने इसके खिलाफ नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था।

किंतु अभी भी आवारा सांड सड़कों पर घूमते हुए आराम से दिखाई दे जाते हैं।

यही हाल राम झूला एवं लक्ष्मण झूला पुल का भी है। कुंभ मेला क्षेत्र होने के कारण दोनों पुलों पर आने वाले यात्रियों की भीड़ का दबाव बढ़ने लगा है। लेकिन पुलों के ऊपर आवारा सांड विचरण करते संबंधित विभाग को नजर नहीं आ रहे हैं जोकि पुल पर बीच में कहीं भी बैठ जाते हैं जिससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इनमें कुछ सांड तो इतने आक्रामक हैं की कई बार यह यात्रियों को सींग मारने से भी पीछे नहीं हटते, जिससे पुल पर भगदड़ की स्थिति बन जाती है।

स्थानीय व्यापारियों ने भी कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
लगता है प्रशासन कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है और संबंधित विभाग आंखें मूंद कर बैठा है।