28 पव्वे अंग्रेजी शराब व्हिस्की के साथ एक गिरफ्तार
ऋषिकेश /(मिन्हाल हाशिम) दिनांक 01 सितंबर 2020
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा ,अवैध शराब/ चरस आदि तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश महोदय के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। जिसमें शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश ,अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश,शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान जारी है।
उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा हॉकी ग्राउंड आईडीपीएल ऋषिकेश के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका तो उसके पास अवैध 28 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्त का नाम सुशील कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी गली नंबर 1 बापू ग्राम आईडीपीएल ऋषिकेश उम्र 59 वर्ष है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।



