News

गश्त के दौरान चाकू संग एक गिरफ्तार

हरिद्वार । बीती रात ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्रा में गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। लेकिन आरोपी ने चाकू लेकर घुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने सम्बंधित धराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी को मेडिकल के पश्चात न्यायालय में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वाालपुर पुलिस मंगलवार की रात को क्षेत्रा में गश्त पर थी कि इसी दौरान सराय रोड मण्डी के पास आर्यनगर स्कूल के पास एक युवक संदिग्ध हालत में नजर आया। जोकि पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। पुलिस को संदिग्ध पर शक होेने पर उसका पीछा करने पर कुछ दूरी पर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने युवक के पास से एक चाकूू बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मन्नू पुत्रा मिंटू निवासी नया गांव ज्वालापुर बताया है। लेकिन रात में क्षेत्र में चाकू लेकर घुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के अनुसार पुलिस ने बीती रात क्षेत्र से एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्रतार किया है।