News

*ऑपरेशन “मिशन हौसला” के अंतर्गत ऋषिकेश पुलिस एवं हेल्पिंग हैंड संस्था द्वारा गंभीर अवस्था में कैंसर पीड़ित व्यक्ति कि की गई सहायता। रायवाला स्थित गंगा प्रेम अस्पताल में किया गया भर्ती।*

ऋषिकेश दिनांक 17 मई 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने की मानवता की मिसाल कायम
ऋषिकेश पुलिस द्वारा ऑपरेशन “मिशन हौसला” के दृष्टिगत, भयंकर रूप से कैंसर पीड़ित (LAST STAGE) का 09 दिनों की कड़ी सेवा/ मेहनत के पश्चात हेल्पिंग हैंड एनजीओ की सहायता से गंगा प्रेम अस्पताल रायवाला में किया इलाज किया जाएगा!
उपरोक्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 7 मई 2021 को कोतवाली ऋषिकेश के चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट कर्मचारी गणों के साथ त्रिवेणी घाट परिसर में उपस्थित गरीबों की सहायता हेतु भोजन इत्यादि की जानकारी के संबंध में गश्त कर रहे थे कि नाव घाट स्थित बेंच पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में लेटा हुआ दिखाई दिया। जिसके पास जाकर देखा तो उसके चेहरे के एक साइड में बहुत बड़ा घाव हो रखा था। जिसके विषय में जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि मैं कैंसर पीड़ित हूं तथा इस समय मेरे कैंसर की अंतिम अवस्था चल रही है। मेरे परिवार में कोई नहीं है, और मैं अब अपना इलाज कराने में असमर्थ हूं। मेरे घाव के कारण मुझे सभी लोग घृणा की दृष्टि से देखने लगे हैं। जिस कारण मैं यहां अकेले में पड़ा हुआ हूं।


पूछने पर कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने अपना नाम कपिल पुत्र श्री भूषण लाल निवासी टीएचडीसी कॉलोनी केदार पुरम थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून (आधार कार्ड के अनुसार) बताया।
इस पर चौकी प्रभारी “उत्तम रमोला” त्रिवेणी घाट के द्वारा प्रभारी निरीक्षक “रितेश शाह” को इसकी सूचना दी गई। जिस पर उनके द्वारा उच्च अधिकारी गणों को इसकी सूचना दी गई व उनसे प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में चौकी प्रभारी को बताया गया।
सर्वप्रथम कैंसर पीड़ित के रहने हेतु त्रिवेणी घाट परिसर स्थित पुराने पुलिस बूथ की सफाई कर उसके अंदर बिस्तर एवं पंखे की व्यवस्था की गई। चेहरे पर बहुत बड़ा घाव हो जाने के कारण, खाने के लिए पोस्टिक एवं तरल पदार्थ की व्यवस्था निजी खर्चे से की गई।


दिनांक 8 मई 2021 को कैंसर पीड़ित का राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में कोविड- टेस्ट करवाया गया।दिनांक 8 मई 2021 को पुलिस द्वारा निजी खर्चे पर वाहन की व्यवस्था कर उक्त कैंसर पीड़ित को एम्स अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया।
अस्पताल द्वारा पीड़ित का इलाज करने के साथ दवाइयां लिखकर गौरी माफी स्थित प्रेम गंगा हॉस्पिटल जहां पर की कैंसर की लास्ट स्टेज वालों का सेवा की जाती है वहां पर जाने के लिए बताया।
दिनांक 9 मई 2021 को पुनः ऋषिकेश पुलिस द्वारा निजी खर्चे पर वाहन की व्यवस्था कर उपरोक्त कैंसर पिडित को प्रेम गंगा हॉस्पिटल ऋषिकेश पुलिस द्वारा उक्त कैंसर पीड़ित के इलाज में सहायता वह किसी अस्पताल में भर्ती कराने के संबंध में स्थानीय सहायकों व एन.जी.ओ से संपर्क किया गया।
जिसपर कल दिनांक 16 मई 2021 को ऋषिकेश स्थित हेल्पिंग हैंड एनजीओ मैं नियुक्त प्रदीप बॉबी द्वारा उक्त कैंसर पीड़ित की सहायता हेतु प्रेम गंगा अस्पताल में बात की गई।
और उनके द्वारा मांगे गए समस्त कागजातों की पूर्ति कर आज दिनांक 17 मई 2021 को ऋषिकेश पुलिस के अथक प्रयासों के पश्चात उक्त कैंसर पीड़ित की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने पर, समस्त कागज तैयार कर हेल्पिंग हैंड एनजीओ की सहायता से वाहन की व्यवस्था कर प्रेम गंगा अस्पताल रायवाला में भर्ती कराया गया। जहां उपरोक्त पीड़ित को इलाज के साथ-साथ समस्त सेवाएं मुफ्त दी जाएंगी।


पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे अभियान “मिशन हौसला” के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश की त्रिवेणी घाट पुलिस द्वारा पिछले 09 दिनों से उपरोक्त कैंसर पीड़ित की सहायता हेतु जो अथक प्रयास किए गए हैं। उसका स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधि गणों के द्वारा सराहना की गई है।