Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड प्रत्येक क्षेत्र- नम्बर-एक रहेगा – पुष्कर धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज हरिद्वार के भगवानपुर में आयोजित जन आशिर्वाद रैली कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उन्होंने भगवानपुर में ग्राम डांडा पट्टी से झींवरहेड़ी तक सड़क का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कराने एवं ग्राम खेलड़ी से ग्राम सिकरोड़ा रोड तक सड़क का निर्माण करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे के अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाएंगे साथ ही लोगों को भूमि का मुआवजा भी दिलाया जायेगा। नगर पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत सीवर लाइन कार्य, भगवानपुर में कार्यरत सफाई कर्मियों आदि के वेतन भत्तों को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में होने वाली जलभराव की समस्या का जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा। हमारी उद्योग घरानों से अपेक्षा है कि वे उद्योगों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करायें।पट्टी से झींवरहेड़ी तक सड़क का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कराने एवं ग्राम खेलड़ी से ग्राम सिकरोड़ा रोड तक सड़क का निर्माण करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। सभी प्रक्रियायें जल्द ही पूर्ण की जायेंगी। 31 मार्च, 2022 तक जो भी भर्ती की परीक्षायें होंगी, उनमें कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लाखों लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रही है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, जिसके लिए जगह-जगह कैम्प लगाये जा रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज इस रैली में आप लोगों ने जिस उत्साह एवं उमंग से हमें अपना आशीर्वाद दिया है, उससे मैं अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड प्रत्येक क्षेत्र- उद्योग, वानिकी, कृषि, शिक्षा, बागवानी, स्वास्थ्य आदि में नम्बर-एक रहेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानन्द, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल, विधायक रूड़की प्रदीप बत्रा, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, सुबोध राकेश, संयोजक कुलदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान,विकास तिवारी आदि उपस्थित थे।