Newsउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंहरिद्वार

लगातार हो रही बारिश ऋषिकेश के ग्रामीण इलाकों के लिए बनी आफत

लगातार हो रही बारिश ऋषिकेश के ग्रामीण इलाकों के लिएआफत बन गई है। पहले गौहरीमाफी और खदरी खड़कमाफ अब ग्राम सभा गढ़ी मयचक के साथ ही श्यामपुर के ग्रामीण गोयला नाले में उफान से खौफजदा हैं। 48 घंटे से हो रही बारिश की वजह से गोयला नाले पर ग्रामीणों की आवाजाही के लिए बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। नाले में लगातार बढ़ते हुए उफान से आसपास निवास करने वाले ग्रामीण सहमे हुए हैं।