Newsआध्यात्मउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

ग्रहों की वाणी (greho ki vaani) ,आज का राशिफल शुक्रवार 6 november 2020 ,मेष, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए आज केसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

आज चंद्र तीसरे भाव मे मध्य रात्रि तक है फलस्वरुप मेहनत और सूझबूझ से आपके काम बनेगे। आज आप ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में कर सकते है जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं सुलझ सकती है। परिवार आपको पूरा समर्थन और सहयोग देगा। आपके लिए बुजुर्गों की सलाह उपयोगी रहेगी। स्वास्थ सामान्य रहेगा जीवनसाथी संबंधों को लेकर थोड़ी असुरक्षा महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम चलेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपनी मेहनत से कार्यों में सफल होंगे। अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी परिजन से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बाहर के खाने-पीने से बचें।


वृश्चिक राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-दोस्तों के साथ एक समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करने से सुकून महसूस होगा। सेहत अच्छी रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। तनाव से बचें।

मीन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। जल्द पैसे कमाने की इच्छा होगी, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।