Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुजरातताजा खबरताज़ा ख़बरेंदिल्लीराष्ट्रीयलखनऊहरिद्वार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम स्मार्ट सिटी मिशन और अमृत महोत्सव के तहत उत्तर प्रदेश की 75 शहरी विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

लखनऊ / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नए शहरी भारत शहरी परिदृश्य में परिवर्तन विषय पर आयोजित सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। तीन दिन का यह सम्मेलन आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री 75 शहरी परियोजनाओं या कार्यक्रमों का शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को ‘पीएम आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू)’ के तहत निर्मित घरों की चाबियां डिजिटल तरीके से सौंपी ।

प्रधानमंत्री ने कहा 2014 के बाद से हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत शहरों में 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा घरों के निर्माण की मंजूरी दी है। इसमें से 50 लाख से ज्यादा घर बनाकर, उन्हें गरीबों को सौंपा भी जा चुका है।

2014 के पहले सरकारी योजनाओं के घर किस साइज के बनेंगे इसकी कोई स्पष्ट नीति ही नहीं थी। कहीं 15 स्क्वायर मीटर के मकान बनते थे, तो कहीं 17 स्क्वायर मीटर के बनते थे।
हमने घरों के डिजाइन से लेकर घरों के निर्माण तक की पूरी आजादी लाभार्थियों को सौंप दी है।

प्रधानमंत्री ने कहाकि मुझे इस बात की भी खुशी होती है कि देश में पीएम आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं, उनमें 80 प्रतिशत से ज्यादा घरों पर मालिकाना हक महिलाओं का है या फिर वो ज्वाइंट ओनर हैं।

शहरी मिडिल क्लास की परेशानियों और चुनौतियों को भी दूर करने का हमारी सरकार ने बहुत गंभीर प्रयास किया है। रेरा कानून ऐसा एक बड़ा कदम रहा है।

LED स्ट्रीट लाइट लगने से शहरी निकायों के भी हर साल करीब 1 हज़ार करोड़ रुपए बच रहे हैं। अब ये राशि विकास के दूसरे कार्यों में उपयोग में लाई जा रही है। LED ने शहर में रहने वाले लोगों का बिजली बिल भी बहुत कम किया है।

आज भारत मेट्रो सेवा का देश भर के बड़े शहरों में तेजी से विस्तार कर रहा है।2014 में जहां 250 किलोमीटर से कम रूट पर मेट्रो चलती थी, वहीं आज लगभग 750 किलोमीटर में मेट्रो दौड़ रही है।देश में आज एक हज़ार किलोमीटर से अधिक मेट्रो ट्रैक पर काम चल रहा है।

प्रधानमंत्री ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी चेयर का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने नें प्रदर्शनी काअवलोकन भी किया।सम्मेलन और प्रदर्शनी आम जनता के लिए अगले दो दिन तक खुले रहेंगे। इसका आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री , केंद्रीय मंत्री व अन्य राज्यों से उपस्थित मंत्री एवं अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी , केंद्रीय मंत्री डॉ एम एन पांडे सहित अन्य राज्यों के मंत्री गण व अधिकारी मौजूद थे ।