अवैध नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस ने किया 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 11 फरवरी 2021
अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत, पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को 60 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका बैगपाइपर व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया है।

उक्त अभियान में सांयकालीन चेकिंग अभियान के दौरान,
लेबर कॉलोनी तिराहा आईडीपीएल ऋषिकेश के पास एक संदिग्ध व्यक्ति संतोष पुत्र रघुनाथ उम्र 36 वर्ष निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल आईडीपीएल ऋषिकेश को चेक किया तो उसके पास 60 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका बैगपाइपर व्हिस्की बरामद हुई।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
