News

पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में ऋषिकेश क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 7 किलो अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 21 दिसंबर 2020
अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ऋषिकेश क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 07 (सात) किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है!
ज्ञात हो कि जनपद को नशा मुक्त करने व के लिए पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है !उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा गोलचक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर चेक किया तो उनके पास से अवैध 7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों का
नाम पता “जगजीत सिंह पुत्र रामआशीष निवासी तियारा हैदरपुर मलफाहा सैनपुर बलिया उ0प्र0 एवं अखिलेश यादव पुत्र दुलार यादव निवासी अतरौली करमोता बलिया बिहार है!

अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।अभियुक्तो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।