प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल पैट्रोलियम विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह के दौरान आज गांधीनगर के में 8 अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल पैट्रोलियम विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह के दौरान आज गांधीनगर के में 8 अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। इनमें गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा 17 करोड रुपए की लागत से स्थापित 45 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाला मोनो क्रिस्टलाइन फोटो वोल्टेक पैनल भी शामिल है।
प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालय के 22 करोड रुपए की निधि वाले टेक्नोलॉजी कारोबारी इनक्यूबेटर का भी शुभारंभ किया। उन्होनें गुजरात खेल प्राधिकरण द्वारा स्थापित ₹15 करोड़ लागत के खेल परिसर का भी उद्घाटन किया इसके अलावा उन्होंने होराइजन 2022 के अंतर्गत औद्योगिक कचरे के निपटान और पानी का खारापनपन दूर करने से संबंधित अनुसंधान केंद्र इंडिया H२0 का भी उद्घाटन किया जो यूरोपीय संघ के सहयोग से स्थापित किया जा रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस अवसर पर उपस्थित थे ।समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के संचालक मंडल के अध्यक्ष और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने की।
