मातृशक्ति के हाथों राफेल की कमान : जानिए पूरी खबर
जैसे ही हिंदुस्तान की जमी पर राफेल दहाड़ देकर उतरे वैसे ही हिंदुस्तान के हर नागरिक के चहरे खुशी से चमक उठे ।अब भारतीय वायु सेना का सबसे खास और ताकतवर फाइटर जेट माना जाने वाले राफेल काशी की बेटी के हाथ जी कठपुतली होगा जो इनकी उंगलियों के इशारे पर दहाड़े देकर दुश्मन के लिए परेशानी बनेगा। दरअसल, वाराणसी की शिवांगी सिंह जो अब तक मिग 21 उड़ा चुकी है अब वो राफेल के स्क्वॉड्रन टीम में शामिल हो चुकी है.अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में संबंधित महिला पायलट को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है.शिवांगी फिलहाल अभी मिग-21 लड़ाकू विमान को उड़ा रही हैं और इसी अनुभव के बाद अब उनके हाथ राफेल की कमान देने की तैयारी की जा रही है. राफेल विमान उड़ाने के प्रशिक्षण के बाद ये महिला पायलट भी राफेल की 17 गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन का हिस्सा बन रही है. यही स्क्वॉड्रन अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में राफेल विमानों को संभालती है.
बनारस की इस बिटिया ने न सिर्फ अपने माता- पिता का सीना चौड़ा किया है बल्कि बेटियां – बेटो से कम नहीं है ये कर दिखाया है. ऐसे मे शिवांगी के माता-पिता और भाई ने उनके संघर्षो की कहानी बयां की. उन्होंने कहा कि जो बेटी ने ठाना वो कर दिखाया।



