ताजा खबर

महिला मोर्चा ने मनाया पर्यावरण दिवस


हरिद्वार।

5 जून हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है ।कल भी पर्यावरण प्रेमियों ने इस दिन को यादगार तरीके से मनाया इस में अग्रणी भूमिका निभाई भाजपा जिला महिला मोर्चा ने। हर वर्ष भाजपा जिला महिला मोर्चा हजारों की संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाता रहा है किंतु इस वर्ष कोरोना संकट के चलते महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता को बूथ स्तर तक पहुंचाया ।इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली के नेतृत्व में जिले के 26 मंडलो के प्रत्येक बूथ मे पौधा रोपण किया गया इस अवसर पर रीता चमोली ने कहा कि जागरूकता से हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।
इसीलिए इस बार कोविड नियमो का पालन करते हुए महिला मोर्चा के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथ में पौधारोपण किया ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र राठौर ने सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाये देते हुए उन पौधों को नवजीवन देने का संकल्प लिया ।इस अवसर पर जिला महामंत्री रीमा गुप्ता ने कहा कि मानवजाति द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण को बहुत अधिक हानि पहुंचाई जा रही है, यदि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देना है तो पर्यावरण को स्वच्छ रखने का उत्तरदायित्व उठाना ही होगा इसके लिए आवश्यक है कि हम अपने साथ-साथ छोटे छोटे बच्चों को भी पर्यावरण के महत्व को समझाएं और उन्हें भी जागरूक करें ।रीमा गुप्ता ने कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि कोरोना जैसी महामारी कभी हमारे बीच आएगी और एक छोटा सा वायरस हमें यह सबक सिखा देगा कि प्रकृति के नियमों के साथ खिलवाड़ करके मानव कभी स्वस्थ एवं प्रसन्न नहीं रह सकता। इस अवसर पर रीता चमोली, रेणु शर्मा, मन्नू रावत, शर्मिला बगवाड़ी, रीमा गुप्ता, सरिता अमोली, विमला ढोडियाल, आदि सबने अपने अपने बूथ में पौधा रोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.