संकल्प महिला बाल विकास समिति द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

संकल्प महिला बाल विकास समिति के द्वारा ज्ञान गंगा माता पब्लिक स्कूल गाजीवाली ग्राम कांगड़ी में करोना महामारी के चलते अपने सेवा कर्म संकल्प को जारी रखते हुए गावों में जनजागरण अभियान के गांव वासियों के स्वास्थ्य को कैन्द्र में रख कर सैनिटाइज़र, मास्क, एनर्जी बुस्टर एवं रोगप्रतिरोधक दवाईयों का निशुल्क वितरण और पोष्टिक आहार वितरित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामवासियो के स्वास्थ्य को लेकर अतिसंवेदनशील मुख्य अतिथि के रुप में डॉ ललित नारायण मिश्रा (अपर मेला अधिकारी),डाँ अर्जुन सिंह सेंगर, मेला अधिकारी (स्वास्थ्य), अपर जिला अधिकारी के.के मिश्रा ,अनिल चौहान थानाध्यक्ष श्यामपुर कांगड़ी , राखी रावत (एस आई) श्यामपुर कांगड़ी,सुशील बडोला स्टेट हैड दैनिक भास्कर, हिमानी शर्मा प्रभारी उत्तर भारत लाईव आदि मौजूद रहे एवं गांव वासियो को कोरोना महामारी से स्वयं की रक्षा कैसे करें,सावधानी, व्यवहार आदि के संबंध में उपस्थित लोगों को अतिमहत्वपूर्ण जानकारी दी।

समिति की ओर से स्वयं भी कोरोना दिशा निर्देशो का पालन करते हुए लोगों को सरकार एवं प्रशासन द्वारा जारी कोरोना नियमों का पालन करने की अपील के साथ-साथ स संंकट काल में धैर्य और सआत्मबल,मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गिरी, विक्रांत शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,माधुरी गौड़ सचिव, प्रियांशी राजपूत ज्वाइंट सैक्टरी,सुभाष माथुर, गौरव शर्मा, देवेन्द्र जौहरी, सौरव शर्मा, जतिन माथुर, विजेंदर सिंह, लवलीन कुमार, अनूप लखेरा, प्रियंका हरेला, गौरव हरेला,सुनील शर्मा,विनिता नेगी, बलवीर सिंह, सुखविंदर सिंह,राजीव लखेरा आदि ने अपनी सेवा प्रदान की।
