*ऋषिकेश पुलिस ने किया स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार,भेजा जेल।

ऋषिकेश दिनांक 11 जून 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने स्प्लेंडर बाइक चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
दिनांक 21 सितंबर 2020 को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता रविंद्र पाल पुत्र श्री सुरेंद्र पाल निवासी 2/2, शांति नगर ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी स्प्लेंडर बाइक जिसका नंबर UK07-AY-10243 रंग काला है, 21 सितंबर 2020 को मेरे घर से चोरी हो गई है। जो बहुत ढूंढने पर कहीं नहीं मिली।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 323/20, धारा 379 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण कर, सी.सी.टी.वी. से प्राप्त फुटेज के आधार पर अभियुक्त की पहचान की गई।
कल शाम मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त बाइक चोरी में संलिप्त अभियुक्त को गोरा देवी चौक ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक के संबंध में पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वह बाइक दिल्ली केस खाना नारायणा में चेकिंग के दौरान सीज हो गई है।
पूछताछ मेंं अभियुक्त ने अपना नाम व पता नरेश कुमार पुत्र बिरमा निवासी रफीउल नगर उर्फ रावली थाना मंडावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया।
गाड़ी के संबंध मे दिल्ली के थाने से जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
