*ऋषिकेश पुलिस ने 7 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी करी सीज।*

ऋषिकेश दिनांक 25 जुलाई 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत ,07 (सात) ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को स्कूटी समेत गिरफ्तार किया है।

उक्त अभियान के अंतर्गत चेकिंग के दौरान कोतवाल प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी द्वारा गठित टीम ने आज लेबर तिराहा गोल चक्कर आईडीपीएल के पास से एक मेस्ट्रो स्कूटी नंबर UK 14-E-8442 के चालक आकाश वर्मा पुत्र श्री सुनील वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी कृष्ण नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश को संदिग्ध अवस्था में रोक कर कर चेक किया तो उसके पास से अवैध 07 (सात) ग्राम स्मैक बरामद हुई।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
कुलदीप पंत
(चौकी प्रभारी आईडीपीएल),
कांस्टेबल सलमान हैदर शामिल रहे।
