News

*ऋषिकेश पुलिस ने दिखाई मानवता, कोतवाली ऋषिकेश प्रभारी “रितेश शाह” ने अकेले रह रहे 91वर्षीय कोरोना पीड़ित बुजुर्ग की मृत्यु होने पर पुत्र धर्म निभाते हुए किया अपने निजी खर्चे से अंतिम संस्कार।*

ऋषिकेश दिनांक 22 मई 2021_
अभियान “मिशन हौसला” के अंतर्गत अकेले निवासरत 91 वर्षीय करोना पीड़ित की मृत्यु होने पर, कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने स्वयं पी.पी.ई. किट पहनकर पुत्र धर्म निभाते हुए, निजी खर्च से सम्मान सहित किया गया अंतिम संस्कार!


आज राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश से पुलिस को एक मेमो प्राप्त हुआ। जिसमें 91 वर्षीय बुजुर्ग मोहन सिंह रावत पुत्र श्री शेर सिंह रावत निवासी प्रेम विहार निकट अग्रवाल बेकरी श्यामपुर ऋषिकेश की कोविड से मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर दैनिक अधिकारी द्वारा अस्पताल में जाकर जांच की गई तो पता चला कि उपरोक्त बुजुर्ग ऋषिकेश में अकेले निवासरत है, व इनकी तीन पुत्रियां हैं। जिनमें से वर्तमान समय पर एक पुत्री आशा रावत निवासी देहरादून मौजूद है। जिनके द्वारा आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अंतिम संस्कार स्वयं कर पाने पर असमर्थता जताई गई।
उक्त सूचना उच्च अधिकारी गणों को देकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने उक्त महिला से स्वयं के द्वारा उनके पिताजी का सम्मान सहित विधि पूर्वक अंतिम संस्कार करने की बात कहीं गई।
जिसपर आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रितेश शाह ऋषिकेश द्वारा अपने कर्मचारी चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट उत्तम रमोला व चार कांस्टेबलों के साथ स्वयं भी पी.पी.ई. किट धारण कर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी से उपरोक्त मृतक बुजुर्ग के शव को एंबुलेंस की सहायता से मुक्तिधाम ले जाया गया। जहां प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के द्वारा स्वयं निजी खर्चे से अंतिम संस्कार में आवश्यक सामग्री की संपूर्ण व्यवस्था कर उपरोक्त मृतक को स्वयं मुखाग्नि देकर सम्मान सहित अंतिम संस्कार कर पुत्र धर्म निभाया गया। तत्पश्चात मृतक की पुत्री को अंतिम संस्कार के बाद प्राइवेट वाहन से उसके घर भिजवाया गया तथा किसी भी प्रकार की सहायता हेतु ऋषिकेश पुलिस से संपर्क करने हेतु ऋषिकेश पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9897244109 भी दिया गया।


मृतक के शव को राजकीय चिकित्सालय से मुक्तिधाम तक ले जाने के लिए एंबुलेंस की निशुल्क व्यवस्था एंबुलेंस संचालक लक्की द्वारा की गई।
प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा पुत्र धर्म निभाते हुए सम्मान सहित अंतिम संस्कार किए जाने पर बुजुर्ग की पुत्री, आस-पड़ोस व स्थानीय जनप्रतिनिधि गणों ने जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “मिशन हौसला” की सराहना की है।