उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

दुखद, काल बनकर आ रहे ट्रक ने दो लोगों उतारा मौत के घाट

ऋषिकेश। 23 अक्टूबर 2020, दून हाईवे पर इंद्रमणि बडोनी चौक के निकट रामा पैलेस हाईवे पर दौड़ता तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे निवास कर रहे बागड़ियों के परिवार पर मौत बनकर टूटा। यहां सड़क किनारे वर्षों से डेरा लगाकर रह रहे बागड़ियों के परिवार निवास करते हैं।

दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे को एम्स में भर्ती कराया गया।
घटना रात साढ़े दस बजे की है, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कल रात करीब साढ़े 10 बजे एक ट्रक ऋषिकेश से देहरादून की तरफ जा रहा था। तभी ट्रक इंद्रमणि बडोनी चौक से पहले रामा पैलेस के नजदीक सड़क किनारे रह रहे बागड़ियों के डेरे में जा घुसा।