Sagittarius Rashifal – धनु राशि,आज का राशिफल, सोमवार,17 मई 2021,शुक्ल पक्ष,पंचमी तिथि 11:36 तक, पुनर्वसु नक्षत्र 13:32 तक, चंद्रमा मिथुन राशि में 6:52 तक पश्चात कर्क राशि

आज चंद्रमा प्रातः काल से ही आपकी राशि से अष्टम भाव मे गोचर करेगा फलस्वरूप आर्थिक,पारिवारिक,पेशेवर जीवन में किसी भी अनसुलझी समस्या का समाधान कर सकते हैं यदि आप आज पूरी तरह से आश्वस्त हैं।कमजोर आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा फैसला लेना ठीक नहीं होगा।पैसे बचाएं। गलत जगह निवेश करने से बचें। कोई आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।हो सके तो मदद करें,लेकिन कोशिश करें कि झूठे वादे न करें।बेकार के कामों में अपनी ऊर्जा और समय बर्बाद करने से बचें।किसी से बेवजह बहस करने से बचें।कोई भी दस्तावेज़ या पेपर लिखने से पहले सब कुछ जानने के बाद ही निर्णय लें। पारिवारिक सद्भाव को बढ़ावा देने के आपके प्रयास रंग लाएंगे।

शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाल
शुभ समय – अभिजीत नक्षत्र – ११:४६ से १२:४१ तक
अशुभ समय – राहुकाल – ०७:०५ से ०८:४८ तक
दिशाशूल – पूर्व दिशा
