पुलिस महकमे के लिए नया साल का दूसरा दिन भी गुजरा भारी / लक्ष्मण झूला थाने में तैनात H C P सुनील राणा की सड़क दुर्घटना में मौत।

ऋषिकेश दिनांक 2 जनवरी 2021
नए साल का दूसरा दिन गढ़वाल के पुलिस कर्मियों के लिए भारी गुजरा । ज्ञात हो कि कल ही दिनांक 1 जनवरी 2021 को थाना लक्ष्मण झूला ने अपना एक जवान जितेंद्र पवार को सड़क दुर्घटना में खोया और आज कुम्भ मेला पुलिस के एक और सदस्य की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई । मृतक सुनील राणा, उम्र 55 वर्ष, जिनकी मूल नियुक्ति थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल है ।और वर्तमान में वे कुम्भ मेला पुलिस हरिद्वार में सम्बद्ध हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह योगा क्लास और गणना के उपरांत वे कुम्भ मेला पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी चौकी स्थानों के चिन्हीकरण कार्य हेतु मोटरसाइकिल जा रहे थे। समय सुबह करीब 11.20 बजे बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्थित इब्राहिम मोड़ के समीप से गुजरते हुए उन्हें एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा पीछे से जोरदार टक्कर मार दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील कुमार के द्वारा गम्भीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया गया। मृतक सुनील राणा बहुत ही सामाजिक एवं व्यवहारी व्यक्ति थे जिनकी मौत की खबर सुनकर लक्ष्मण झूला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कुम्भ मेला पुलिस के अधिकारीगण तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना के सम्बंध में जानकारी की। मृतक का पोस्टमार्टम हरिद्वार अस्पताल में हुआ जिसके पश्चात परिजन उनका शव अपने घर रुड़की ले गए ।
