सात लोगो पर दुकान का ताला तोड़ने व धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार । एक व्यक्ति ने सात लोगों पर दुकान का ताला तोड कर चोरी करना तथा विरोध करने पर गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक पाल पुत्र अतर सिह निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि आशीष चौधरी का निवासी खन्नानगर ज्वालापुर, कुसमलता पत्नी रामधन 402 विवेक विहार ज्वालापुर, ओमप्रकाश शर्मा पुत्र रामजीलाल निवासी 457 शाहपुर रोड लुधियाना पंजाब, भोलेनाथ शर्मा पुत्र रामजीलाल निवासी एल 399 माडल टाउन लुधियाना पंजाब, रमेश कुमार शर्मा निवासी 497 ब्लाक नम्बर 13 जी रोड लुधियाना पंजाब, कमलेश शर्मा पत्नी अशोक शर्मा बी 13/1428 कीमपुरा मार्केट लुलि धयाना पंजाब और सुनील शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी द्वारा एक राय होकर उसकी दुकान का ताला तोडकर चोरी कर लेने तथा विरोध करने पर उनके द्वारा गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हे।
पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू रू कर दी हे। ज्वालापुर कोतवाली एसएसआई सुनील रावत क अनुसार एक व्यक्ति की तहरीर पर सात लोगों पर दुकान का ताला तोड कर चोरी तथा विरोध करने पर गाली गलोच करते हुए धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया हे।
