कांग्रेस की सरकार आते ही ऋषिकेश में बनेगा एक भव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम/ विजय सारस्वत

ऋषिकेश दिनांक 3 फरवरी 2021_
पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वर्गीय संजीव शर्मा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्यअतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन) विजय सारस्वत ने शिरकत करी। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र शाह उपस्थित रहे।


इस मौके पर मुख्य अतिथि विजय सारस्वत ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट निरंतर होने चाहिए जिससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और युवा सही दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा सरकार को ऋषिकेश में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाना चाहिए, जिससे यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झंडा बुलंद कर सकें।
विजय सारस्वत ने कहा कांग्रेस की सरकार आते ही ऋषिकेश में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
फुटबॉल टूर्नामेंट में बागपत व गंगानगर एफ सी के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला खेला गया
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई विवेक तिवारी, संजय बहुगुणा, पुष्कर सारस्वत शिवम भारद्वाज, शुभम शर्मा, दीपक भारद्वाज अनुराग पयाल, राघवेंद्र भटनागर आदि मौजूद रहे
