News

लापता किशोरी का शव मंगलौर झाल में मिला


रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाली किशोरी 15 दिन पहले लापता हो गई थी । किशोरी के कपड़े पथरी पावर हाउस के पास नहर की सीढ़ियों में मिले थे। शुक्रवार को उसका शव मंगलौर स्थित झाल में मिला ।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि 31 दिसंबर को मां के साथ बाजार गई किशोरी घर आते हुए लापता हो गई थी तलाश करने पर उसका स्वेटर व चपले पथरी पावर हाउस के पास घाट में अंतिम सीढ़ियों में मिले थे। किशोरी को तलाश किया जा रहा था परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को मंगलौर स्थित मोहम्मदपुर झाल पर नहर में लापता किशोरी निशा पुत्री ईश्वर उम्र 17 वर्ष निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी गोविंदपुर दादूपुर रानीपुर का शव बरामद हुआ। किशोरी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया । परिजनों से जानकारी लेने पर पता चला था कि वह घटना वाले दिन से पहले चार-पांच दिन से गुमसुम थी परिवार में किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी।