*गरीबों की आवाज उठाने वाले पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी जयपाल जाटव का निधन, कांग्रेस में छाई शोक की लहर।

ऋषिकेश दिनांक 22 मई 2021_
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व राज्य मंत्री जयपाल जाटव का कोरोना से निधन हो गया है। वह पिछले लगभग पच्चीस दिनों से एम्स में भर्ती थे । रमोला ने बताया कि उनके निधन पर कांग्रेस परिवार के सभी सदस्य बेहद दुखी है कांग्रेस ने अपना एक निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है।

जयपाल जाटव एक दलित नेता के रूप में तो जाने ही जाते थे साथ ही वह झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों के हितैषी के रूप में भी हमेशा संघर्ष करने करते रहते थे । हम सभी कांग्रेस जन बेहद आहत हैं ।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने फोन पर उनके बड़े बेटे जतिन जाटव से बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की साथ ही उनके परिवार को ढाढ़स बढ़ाया है।
