उत्तराखंड दलित शोषित समाज का धरना प्रदर्शन समाप्त. नगर निगम ने मानी मांगे

ऋषिकेश 13 दिसंबर 2020
पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री जयपाल जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज सातवें दिन भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की खंडित प्रतिमा बदलने की मांग को लेकर नगर निगम शासन प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर दर्शन किया तथा प्रदर्शन के पश्चात धरना दिया! धरना स्थल को संबोधित करते हुए जाटव ने कहा कि पिछले 4 माह से बाबा साहब की खंडित प्रतिमा खड़ी है! हमारे द्वारा पिछले 4 माह से लगातार प्रतिमा बदलने के लिए कार्यक्रम किए जाते रहे हैं! पिछले 7 दिन से लगातार सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है! धरने प्रदर्शन का नगर निगम शासन प्रशासन पर यह शुरुआत की आज नगर निगम के एक्टिव इंजीनियर आनंद सिंह मिश्रवन धरना स्थल पर आए और उन्होंने बताया कि आज से ही हम काम शुरू कर रहे हैं जो पूर्व में तय हुआ था कि चबूतरा ऊंचा संगमरमर की प्रतिमा पर छतरी बनाई जाएगी! वह काम आज से शुरू कर रहे हैं!

और साफ सुथरा में बड़ा अच्छे ढंग से कार्य किया जाएगा जिसका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया साथ ही जयपाल जाटव ने कहा कि अगर बगैर रोके काम जारी रहा और बाबा साहेब की सही प्रतिमा लगी तो हम विरोध नहीं करेंगे और काम सही ना हुआ बाबा साहब की प्रतिमा सही नहीं लगी तो हम नगर निगम शासन प्रशासन का फिर विरोध करेंगे और जोरदार ढंग से करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन प्रशासन की होगी जाटव ने प्रिंट मीडिया खासकर दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण राष्ट्रीय सहारा प्रधान टाइम्स संध्या चिंगारी उदय भारत यूट्यूब सोशल चैनल आभार व्यक्त किया जिन जिन्होंने हमारा हौसला बढ़ाया और बाबासाहेब के अनुयायियों की बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाई कल से धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया जा रहा है अगर कार्य सही नहीं हुआ तो फिर दोबारा से जोरदार तेरे से धरना प्रदर्शन पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी आज के धरना प्रदर्शन में पूर्व सभासद सुनील गोस्वामी, मंगल सिंह, जतिन जाटव, प्रकाश जाटव, कुन कुन साहनी, अखिलेश राजभर, अशोक विश्वकर्मा, विजय आजाद, भजन राम, अकलू राजभर, राम आशीष. रामचंद्र, रमेश गोतम, सज्जन राम, बालचंद, बनवारी लाल, रमेश राम, हंसराज आदि उपस्थित थे !
