समिति के स्थापना दिवस 3जनवरी 2021 पर होगा सुंदर कांड सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन-

ऋषिकेश दिनांक 20 दिसंबर 2020 ढालवाला मुनिकीरेती गढभूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने स्थापना दिवस पर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं मंगल कामना हेतु सुंदर कांड,स्थानीय वाद्य यंत्रों का वादन, माँगल गीत , ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता व विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरक कार्य कर रहे नागरिको का सम्मान करेगी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आशा राम व्यास ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए कोरोना की शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन को मध्य नजर रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा! इस अवसर पर विशाल मणि पैन्यूली,घनश्याम नौटियाल,डॉ0 सुनील दत्त थपलियाल,धनीराम बिंजोला,संतोष व्यास,महिपाल बिष्ट,सुरेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।
