News

*”भारत केसरी” का खिताब जीतकर गृहनगर लौटे लाभांशु पहलवान का अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने किया ग्रैंड वेलकम।*

ऋषिकेश दिनांक 30 अगस्त 2021_
भारत केसरी का खिताब जीतकर अपने गृह नगर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान लाभांशु शर्मा का आज दोपहर अंर्तराष्ट्रीय गढवाल महासभा के तत्वावधान में जबरदस्त स्वागत और अभिनंदन किया गया। खेल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को देहरादून रोड़ स्थित महासभा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनका ग्रैड वैलकम किया गया।


इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि’भारत केसरी कुश्ती दंगल-2021′ का खिताब जीतकर लाभांशु ने तीर्थ नगरी ही नही बल्कि समूचे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हम सब के लिए गौरव की बात है कि युवा पहलवान लाभांशु देश के सबसे पुराने खिताब ”भारत केसरी” अपने नाम कर इस टाइटल को हासिल करने वाले उत्तराखंड के पहले पहलवान बने हैं।


इस मौके पर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति से पुरुष्कृत ऋषिकेश रत्न लाभांशु ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं जो उन्होंने देवभूमि में जन्म लिया है।बालपन में पिता के मार्गदर्शन और शहर की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने अभिनंदन कार्यक्रम के लिए महासभा का भी आभार जताया।
इस दौरान प्रदेश सचिव पंकज गुसाईं, विक्रांत भारद्वाज,मनमोहन नेगी,अजय रावत,नरेंद्र कठैत,हिमांशु नेगी उपस्थित थे।