सुनार की दुकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा आधा किलो चांदी की ज्वेलरी बरामद
ऋषिकेश 3 नवंबर 2020,
ज्ञात हो कि दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को अज्ञात चोरों द्वारा रस्तोगी ज्वेलर्स की दुकान का शटर उठाकर दुकान के अंदर से चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली थी इस सूचना पर दुकान स्वामी सुमित रस्तोगी पुत्र कृष्ण गोपाल रस्तोगी निवासी खजरी रोड श्यामपुर ऋषिकेश में कोतवाली ऋषिकेश पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मु0आ0सं0 0383/2020, पंजीकृत कराया गया ।
घटना से शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कुशल निर्देशन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्र क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में सादा एवं वर्दी में 4 पुलिस टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा पूर्व में प्रकाश में आए जेल से रिहा हुए चोरों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया!

ज्वेलर्स की दुकान व सड़क में लगे लगभग 150 सीसी टीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई फुटेज देखने पर दो व्यक्ति दुकान के अंदर आसपास तथा एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक व सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है जोकि कबाड़ बीनने वालों की तरह दिखाई दे रहे हैं इस पर पुलिस टीम द्वारा ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन काले की ढाल व अन्य स्थानों पर झुग्गी डालकर रहने वाले कबाड़ी हूं के संबंध में जानकारी एकत्र की गई तो पाया कि रेलवे स्टेशन के समीप बनी झुग्गियों में से दो लड़के पिछले काफी दिनों से नहीं दिख रहे हैं! तथा उनका एक साथी जिसका नाम भोला है यही घूम रहा है! दिनांक 211 2020 को देर से आए पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भोला नाम का व्यक्ति ज्वेलरी चोरी की ज्वेलरी को बेचने के लिए गुमानीवाला बाजार में घूम रहा है जिस पर पुलिस टीम द्वारा भोला पुत्र दुल्ला निवासी प्रेमनगर मुल्लनपुर, थाना मुल्लनपूर जिला लुधियाना पंजाब, हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी पुराने रेलवे स्टेशन के पास को चांदी की ज्वेलरी के साथ गुमानीवाला में गिरफ्तार किया गया जिसके पास से सुमित ज्वेलर्स की दुकान से चोरी किए गए चांदी की ज्वेलरी बरामद हुई तथा अभियुक्त ने अपने 2 साथी रवि पुत्र दुल्ला निवासी प्रेम नगर मुल्लनपुर हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी पुराने रेलवे स्टेशन के पास और कुचिया उर्फ़ साजन पुत्र राजू निवासी प्रेम नगर मुल्लनपुर हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी पुराने रेलवे स्टेशन को साथ में चोरी करने में शामिल बताया!
अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व शेष माल की बरामदगी हेतु टीम गठित कर संभावित स्थानों पर रवाना की गई है


