*महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया नवनियुक्त प्रदेश सचिव “विवेक तिवारी” का जोरदार स्वागत, महत्वपूर्ण पद मिलने की खुशी में निकाला नगर में जुलूस।*

ऋषिकेश दिनांक 24 जुलाई 2021_
महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय रेलवे रोड में महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा नवनियुक्त प्रदेश सचिव विवेक तिवारी का स्वागत किया गया।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत एवम कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने संचालन करते हुए कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला कार्यकारिणी में जो नियुक्तियां हुई है उससे ऋषिकेश विधानसभा जनता में भारी उत्साह है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस परचम लहराएगी।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी तथा आने वाले दिनों में कई निर्दलीय पार्षद कांग्रेस का हाथ थामेंगे। विवेक तिवारी के प्रदेश सचिव बनने की खुशी में सैकड़ों युवाओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से कांग्रेस भवन रेलवे रोड तक जुलूस निकाला।

इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, त्रिलोक नाथ तिवारी, बलवीर रौतेला पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला, विजयपाल रावत, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज देवरानी, कांग्रेस नेत्री विमला रावत, पार्षद राधा रमोला, वरिष्ठ पार्षद राकेश मियां, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय धीमान, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मिन्हाल हाशिम, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष शिवा सिंह सिंह, कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री कपिल शर्मा, युवा नेता जितेंद्र पाल पार्टी, कृष्णा राजभर, आशीष शर्मा, प्रिंस सक्सेना, विशाल सजवान, प्रवीण सजवान आदि उपस्थित थे।
