प्रादेशिक मुख्यायुक्त सीमा जौनसरी ने ए०एल०टी० का प्रमाण-पत्र देकर कैप्टेन डॉ सतेन्द्र कुमार को किया सम्मानित।

देहरादून, (संजय राजपूत)। भोपालपानी में आयोजित कार्यक्रम मे भारत स्काउट एन्ड गाइड उत्तराखंड की प्रादेशिक मुख्यायुक्त श्रीमती सीमा जौनसारी, प्रादेशिक आयुक्त डॉ मोहन बिष्ट,श्रीमती हेमलता भट्ट, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त(स्काउट) श्री राम सिंह नेगी,प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त(गाइड) श्रीमती अंजलि चंदोला,प्रादेशिक सचिव श्री रविन्द्र मोहन काला, जिला सचिव देहरादून डॉ अजय बहुगुणा आदि कि गरिममायी उपस्थित में प्रदेश के प्रशिक्षण केंद्र भोपाल पानी मे ऋषिकेश परिसर के कैप्टन डॉ सतेन्द्र कुमार को ए०एल०टी० (रोवर) का प्रमाण पत्र,ऑनरेबल पार्चमेंट तथा बीड्स देकर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि ए०एल०टी० प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले डॉ कुमार उच्च शिक्षा के पहले प्रोफेसर बने है इसके साथ ही अब उच्च शिक्षा विभाग में सभी रोवर एंड रेंजर्स की बेसिक व एडवांस की ट्रेनिंग कराने की जिम्मेदारी मिली है जिससे शिथिल आन्दोलन मे गति प्रदान की जा सके । मई और जून माह में प्रदेश के उच्च शिक्षा के शिक्षकों को ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विमला (ए०एल०टी० रेंजर),एस के सचदेवा, श्रीमती पँवार,राहुल, बद्रीप्रसाद, मयंक रैवानी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

