त्योहारों के नजदीक आते ही ऋषिकेश बाजार मैं हर दिन बढ़ रहा जाम, अतिक्रमण अपने चरम पर
ऋषिकेश 23 अक्टूबर 2020 जो जो त्यौहार नजदीक आते जा रहे हैं वह वह शहर में जाम की स्थिति बन रही है! हाल यह है की शहर के मुख्य मार्गो में इन दिनों पैर रखने की जगह भी नहीं है! इतनी भीड़ के बावजूद दुकानदार अपने सामान को सड़क तक लगाने में कोई भी संकोच नहीं कर रहे हैं! 
खरीदारी करने वाले लोग अपने वाहनों को जगह ना होने पर सड़क पर खड़ा करके खरीदारी करने चले जाते हैं तथा रही सही कसर फल फ्रूट एवं अन्य सामान की ठेलिया पूरी कर देती है! जो सड़क पर आड़ी तिरछी खड़ी रहती है! बताते चलें की बहुत से दुकानदार सामान को अपनी दुकान के बाहर सड़क पर चार पांच फुट तक सजा देते हैं! जिससे सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए भी जगह नहीं बचती है! 
और इन सब पर इन दिनों भीड़ होने के बावजूद भी कुछ थोक व्यापारी बड़े वाहनों को सड़क पर लगा कर प्रतिबंधित समय पर लोडिंग अनलोडिंग का कार्य बिना किसी रोक-टोक के कर रहे हैं !जोकि कोड़ पर खाज का काम कर रहा है! क्योंकि त्योहारों का समय नजदीक है तो बाजार में भीड़ का और बढ़ना तय है! प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर जल्दी से जल्दी कार्यवाही करनी चाहिए जिससे बाजार में लगने वाले हर दिन जाम से लोगों को मुक्ति मिल सके! ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले भी लोक केसरी न्यूज़ द्वारा इस मुद्दे को प्रकाशित गया था! जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है!

