स्वर्गाश्रम क्षेत्र के व्यापारियों ने अर्धनग्न अवस्था में गंगा में बैठकर किया धरना प्रदर्शन
ललक्ष्मण झूला/( मिन्हाल हाशिम) 15 सितंबर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ यात्रा शुरू नहीं करने को लेकर, कोरोना के चलते स्वर्गाश्रम क्षेत्र का संपूर्ण व्यापार समाप्त हो गया है क्योंकि स्वर्गाश्रम क्षेत्र मैं पर्यटकों के आने से ही व्यापार चलता है करोना काल में पूर्ण बंदी के चलते व्यापारियों का कारोबार पूर्णता चौपट हो गया है। जिसकारण व्यापारी बैंक का बकाया नही चुकाने में असमर्थ हैं। जिसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश है और उनका कहना है की जब मार्च से आज तक हमने ₹1 कमाया ही नहीं तो बैंक का बकाया कहां से चुकाये ।
जिसको लेकर व्यापारी आंदोलन करने
को मजबूर हो रहे है। न कोई टूरिस्ट न कोई कमाई, कहा से देगे ईएमआई। स्लोगन के साथ प्रदर्शन किया गया स्वर्गाश्रम क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने व्यापारियों के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई। उत्तराखंड सरकार के द्वारा कोविड टेस्ट की अनिवार्यता के कारण पर्यटक नहीं आ रहे हैं । और स्वर्ग आश्रम क्षेत्र का व्यापार समाप्त हो गया है।
जिससे दुकानदार, गाइड, राफ्टिंग व्यवसाय ओर गाड़ी चालको का रोजगार छीन गया है क्योंकि ये लोग सिर्फ पर्यटकों पर ही आधारित है । साथ ही गाड़ीयो के पहिए कोरोना काल से ही जाम है तो कहा से गाड़ियों की क़िस्त जमा करें । जिससे व्यापारी अत्यंत परेशान हो गया है और आंदोलन करने को मजबूर है ।इस मौके पर नारायण सिंह रावत, माधव अग्रवाल, अंकित गुप्ता, नवीन राणा, अजय गुप्ता, गोरी शंकर, अतुल पोरवाल, मुकुंद राम, मजोज पयाल उपस्थित रहे ।
