रुड़की की तहसीलदार पद पर तैनात महिला अफसर सुनैना राणा की कार दुर्घटनाग्रस्त, सुनैना सहित अर्दली और चालक की दर्दनाक मौत
रुड़की 11 अक्टूबर, रुड़की में तहसीलदार पद पर तैनात महिला अफसर सुनैना राणा की कार देर रात करीब 8:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर पूर्वी गंग नहर में समा गई इसमें सुनैना राणा उनके अर्दली और चालक की मौत हो गई! आज सुबह उनके शवों को नहर से निकाला गया जो कार में ही थे
!हालांकि हादसे का कारण अभी नहीं पता चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई! पुलिस मामले की जांच कर रही है !सुनैना राणा नैनीताल से 1 सप्ताह के विभागीय परीक्षा पूरी कर लौट रही थी! जिलाधिकारी हरिद्वार श्री रविशंकर ने बताया कि हादसा बिजनौर जनपद के गांव श्रवण पुर के पास हुआ !उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को रुड़की तहसीलदार सुनैना राणा सहित एक अर्दली और गाड़ी चालक नैनीताल में आयोजित प्रशिक्षण लेकर वापस रुड़की लौट रहे थे !उनके साथ लौट रहे दूसरे अफसर 8:30 बजे तक उनके संपर्क में थे !लेकिन जब उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो वापस लौटे और हादसे का पता चल पाया !बाद में बैराज से पानी कम किया गया और गाड़ी को बाहर निकाला गया स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तहसीलदार सहित तीन लोगों की रात भर तलाश की गई !क्रेन की मदद से तहसीलदार की गाड़ी को नदी से बाहर निकाला गया !तीनों के शव कार में ही मिले जिन्हें बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ! हरिद्वार के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और बिजनौर के आला अधिकारी भी घटना की जानकारी लेते रहे! फिलहाल मामले की जांच की जा रही है!


