News

नदी पार करने के प्रयास में युवक डूबा/ डीप डाइविंग टीम एस डी आर एफ (ढालवाला) के प्रयास से मिला युवक का शव। देखें वीडियो

त्यूणी दिनांक 26 जनवरी 2021_
22 जनवरी 2021 को साथियों के साथ टोंस नदी में नहाने गए युवक “पीयूष ठाकुर” पुत्र श्री दिलीप ठाकुर निवासी तारगली (कंस्कोटी) डिस्टिक शिमला (हिमाचल प्रदेश) नदी पार करने की कोशिश में अपनी जान से हाथ धो बैठा था। जिसकी तलाश प्रशासन अपने स्तर पर कर रहा था किंतु सफलता हाथ नहीं लगने के पश्चात त्यूणी पुलिस प्रशासन ने ऋषिकेश (डीप डाइविंग टीम एस डी आर एफ) ढाल वाला से संपर्क किया ।


जिसके पश्चात ढाल वाला ऋषिकेश से एसडीआरएफ टीम के एसआई सचिन रावत, सी0 माधव सिंह, सी0 रविंद्र सिंह, सी0 अनूप रावत एफएम0 लक्ष्मण सिंह एवं सीडीआर विनोद डबास त्यूणी में मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल पर सर्चिंग प्रारंभ की।


टीम के सदस्य एफएम लक्ष्मण सिंह के द्वारा 20 फुट नदी की गहराई में जाकर कड़ी मेहनत के पश्चात युवक का शव बरामद कर लिया गया। त्यूणी पुलिस प्रशासन ने डीप डाइविंग टीम एसडीआरएफ ढालवाला का धन्यवाद करते हुए प्रशंसा की है।