*नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले युवक को ऋषिकेश पुलिस ने किया घटना के कुछ ही घंटों के अंदर गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक 7 जुलाई 2021_
दिनांक 06/07/2021 को कोतवाली ऋषिकेश में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ नाम दर्ज रिपोर्ट लिखवाई की शादाब पुत्र असगर द्वारा उनकी पुत्री पूजा (काल्पनिक नाम) उम्र 16 वर्ष सेे शौच जाते वक्त पकड़ कर जोर जबरदस्ती करने व उसके द्वारा खुद को छुड़ाने पर मारपीट की गयी।

उक्त घटना की गंभीरता देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश शिशुपाल नेगी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0स0-315/21 धारा-323,354(क),354(घ) आईपीसी एवं धारा-7/8 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 06/07/2021 को कुछ ही घंटों के अंदर नामजद अभियुक्त शादाब पुत्र असगर निवासी ग्राम एकड़ थाना पथरी जिला हरिद्वार हाल निवासी आम बाग आईडीपीएल ऋषिकेश को विस्थापित कॉलोनी गेट आईडीपीएल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है।
