इस वर्ष रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को गंगा में विसर्जन कर मनाया गया दशहरा
ऋषिकेश 25 अक्टूबर 2020,
कोरोनाकाल के कारण इस बार लगभग सभी त्यौहार फिके पढ़ रहे हैं। इस वर्ष त्रिवेणी घाट पर दशहरा कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। इस बार रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को ना जला कर गंगा में विसर्जन किया गया!
प्रत्येक वर्ष त्रिवेणी घाट आईडीपीएल लक्ष्मण झूला सहित आसपास के क्षेत्रों में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मगर इस वर्ष कोरोना की वजह से सभी कार्यक्रम स्थगित रहे। मगर सुभाष क्लब दशहरा कमेटी के सदस्यों ने परंपरा का निर्वहन जरूर किया। कमेटी के सदस्यों ने त्रिवेणी घाट पर 10 फुट का रावण 3 फुट का कुंभकरण और 3 फुट का मेघनाथ बनाया। मौके पर विधि विधान से पूजा करने के बाद पुतलों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया। 
कमेटी के संरक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष दशहरे को लेकर सरकार से कोई भी दिशानिर्देश पुतले दहन के लिए नहीं मिले। इसकी वजह से कार्यक्रम स्थगित रखे गए। क्योंकि पुतला दहन के कार्यक्रम देखने के लिए हजारों लोग त्रिवेणी घाट पहुंचते हैं। ऐसे में सोशल डिस्टेंस का पालन होना मुश्किल है होता। इसलिए कमेटी के सदस्यों ने परंपरा को निभाने का निर्णय लिया। रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाकर पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद पुतलों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया।

