नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऋषिकेश थाने में की गई टेंपो एवं थ्री व्हीलर चालकों के लिए गोष्टी/ थानाध्यक्ष ने दिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

ऋषिकेश दिनांक 26 फरवरी 2021_
कोतवाली ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु आज टेंपो/थ्री व्हीलर यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

शहर/ देहात में यातायात व व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आज थाना ऋषिकेश में टेंपो/ थ्री व्हीलर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष रितेश शाह एक ने गोष्टी की।

जिसमें चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। की कोई भी टेंपो या थ्री व्हीलर का चालक अनावश्यक रूप से नो पार्किंग में अपना वाहन नहीं खड़ा करेगा , सड़क के बीच में सवारी उतारना या चढ़ाना नहीं करेगा। यातायात के नियमों का पालन करेगा। तथा किसी भी चालक के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस आरटीओ ऋषिकेश के यहां निरस्तीकरण के लिए भेजा जाएगा। पदाधिकारियों एवं चालकों ने निर्देशों का पालन करने के साथ ही पुलिस का सहयोग करने के लिए हामी भरी है।
