Newsआध्यात्मउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

ग्रह वाणी, आज का राशिफल,3 november 2020,मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि वालों के लिये, आज कैसा रहेगा आपका दिन

मिथुन राशि

चंद्रमा आज आपकी राशि से बारहवीं राशि में भ्रमण कर रहा है, ऐसी संभावना है कि आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, अनावश्यक धन की हानि, परिवार या रिश्तेदारों से सहयोग की कमी और मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं।


कन्या राशि

चंद्रमा आज आपकी राशि से नौवें भाव में है, आप राज्य या प्रशासन से परेशान हो सकते हैं, व्यापार प्रभावित हो सकता है, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, भाग्य प्रतिकूल हो सकता है और शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

तुला राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवीं राशि में है, इसलिए आपको अपच, पेट में दर्द आदि जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, आप झगड़े, विवाद आदि में पड़ सकते हैं, मानसिक असंतोष और मन अस्थिर हो सकता है और खर्च अधिक हो सकते हैं।

मकर राशि

चूँकि चंद्रमा आज आपकी राशि से पाँचवीं राशि में है, तो आज आपको यात्रा से हानि हो सकती है, काम में असफलता मिल सकती है, आपका मन बेचैन हो सकता है, धन की हानि हो सकती है, पेट की समस्या हो सकती है।