आज का राशिफल शुक्रवार 23 अक्टूबर 2020 मेष, कर्क ,वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, ए) सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता आज आसानी से लोगों का समर्थन हासिल कर सकते हैं। और अपने प्रतिद्वंद्वियों को हरा सकते हैं। यदि नया काम प्रस्तावित है, तो वित्तीय प्रबंधन के मुद्दों को आसानी से हल किया जा सकता है। यदि आप अनुसंधान और जांच के क्षेत्र में थोड़ा समय बिताते हैं, तो उत्कृष्ट परिणाम मिलने पर आप खुशी से ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। कलात्मक और रचनात्मक कार्यों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते है ।आज आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। उन लोगों के साथ कुछ समय बिताएँ, जो आपको चाहते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है।अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देने से रिश्ता मजबूत होगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें,अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें । दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। नई योजना को साकार कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है।
पिछले आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगी।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
अपने क्रोध पर संयम रखें। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें।आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है।सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में मन नहीं लगेगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है। मैं जॉब के लिए अच्छा समय है। समय का सदुपयोग करें।शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है ।



