पति सहित सात पर मारपीट व ध्मकी का मुकदमा

हरिद्वार। एक महिला ने अपने पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ गाली गलोच व मारपीट करते हुए धमकी देने और पति द्वारा दूसरा विवाह करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि राध्किा पत्नी छोटेलाल निवासी मॅागेराम की पुलिया जगजीतपुर कनखल हरिद्वार ने थाना कनखल में तहरीर देते हुए पति छोटेलाल पुत्रा रामफेर, चुन्नू राम पुत्र रामफेर, गंगा देवी पत्नी चुन्नू राम, राम सती पत्नी राजधरी,ईशा रावती पत्नी हरिराम, राधा पत्नी आजाद और दिलीप कुमार पुत्रा छोटेलाल निवासीगण बंगालपुर सुपफलपुरा पो0 जैदी अम्बेडकर नगर यूपी द्वारा उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट करते हुए जान से मारने की ध्मकी दी गयी। साथ पीडिता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
