कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे अंतिम यात्रा से पूर्व शहीद राकेश डोभाल के निवास, पुष्प चक्र अर्पित कर दी शहीद को श्रद्धांजलि

शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा से पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह शहीद राकेश डोभाल के निवास स्थान पर पहुँचे तथा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजली दी और उनके परिजनों से मुलाक़ात कर संवेदनायें वक्त की ।
प्रीतम सिंह ने कहा ये देश और हमारे प्रदेश के लिये बड़ी क्षति है और लगातार हो रही सीमा पर सीज फ़ायर के उल्लंघन से हमारे कई जवान शहीद हो गये हैं जो कि अत्यंत दुखद है! मैं केन्द्र सरकार से कहना चाहता हूँ कि केन्द्र सरकार कोई ठोस रणनीति बनाये ताकि पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जा सके और सीमा पर हमारे जवानों की शहादतों को रोका जा सके ।
श्रद्धांजली देने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला,महंन्त विनय सारस्वत,राजेन्द्र शाह,देवप्रयाग ज़िलाध्यक्ष हिमांशु बिज्ल्वाण,पार्षद जगत नेगी,पार्षद भगवान सिंह,विजयपाल रावत,देवी प्रसाद व्यास,प्रिंस सक्सेना,पंकज अरोड़ा,जगजीत सिंह जग्गी,विवेक तिवाड़ी,सुधार रॉय,मदन कोठारी,नवीन रमोला,यतेन्द्र बिज्ल्वाण आदि कांग्रेस जन मौजूद थे ।

